Vishnu Deo Sai Biography in Hindi : छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी को बहुमत मिला है जिसके बाद राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर काफी दिनों तक चर्चा का दौर चला उसके बाद भाजपा के सेंट्रल लीडरशिप ने छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई को नियुक्त किया।
ऐसे में बता दे कि विष्णु देवता है। राज्य में आदिवासी लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले जमीनी स्तर के नेता है और उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है इसके इसके अलावा आदिवासी समाज के विकास के लिए लगातार उन्होंने काम किया है।
विष्णुदेव साई आरएसएस के करीबी माने जाते हैं और संगठन में भी उनका काम करने का अच्छा खासा अनुभव है ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि विष्णुदेव साई के निजी जीवन जीवन के बारे में जानने की आवश्यकता तेजी के साथ बढ़ रही है।
विष्णुदेव साई प्रारंभिक जीवन शिक्षा राजनीतिक कैरियर कुल संपत्ति सोशल मीडिया लिंक और आप इन सD के बारे में नहीं जानते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको Vishnu Deo Sai Biography in Hindi के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे आप हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहिएगा चलिए जानते हैं।
Contents
- 1 विष्णुदेव साई का जीवनी
- 2 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई कौन हैं?
- 3 विष्णुदेव साई का प्रारंभिक जीवन
- 4 विष्णुदेव साई का शिक्षा
- 5 विष्णुदेव साई का परिवार
- 6 विष्णुदेव साई का राजनीतिक करियर
- 7 विष्णुदेव साई के बारे में कुछ रोचक तथ्य…
- 8 विष्णुदेव साई को मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया?
- 9 विष्णुदेव साई का कुल संपत्ति कितनी है
- 10 विष्णुदेव साई सोशल मीडिया लिंक्स
- 11 निष्कर्ष
विष्णुदेव साई का जीवनी
पूरा नाम | भगवान विष्णु |
जन्म की तारीख | 21 फरवरी 1964 |
जन्म स्थान | Bagia village, Jashpur district, Chhattisgarh |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक दल | Bharatiya Janata Party (BJP) |
वर्तमान पद | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री |
पिछली स्थितियाँ | रायगढ़ से संसद सदस्य (1999-2014), केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (2014-2016), केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री (2016-2017), भाजपा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष (2020) |
शिक्षा | Higher Secondary Schooling from Loyola Higher Secondary School, Kunkuri, Jashpur, Chhattisgarh |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
जीवनसाथी (पत्नी) | कौशल्या देवी |
बच्चे | 3 (1 बेटा और 2 बेटियां) |
धर्म | हिन्दू धर्म |
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई कौन हैं?
विष्णुदेव साई 1990 के दशक से भाजपा से जुड़े हुए हैं। 1999 से 2014 तक उन्होंने सांसद के रूप में रायगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान, उन्हें केंद्र में एक मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था, विशेष रूप से श्रम और रोजगार और इस्पात राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
अन्य पढ़े
भजन लाल शर्मा का जीवनी | Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi
बृज भूषण सिंह का जीवनी | Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi
मोहन यादव का जीवनी | Mohan Yadav Biography in Hindi
2020 में उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका भी निभाई। 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद, उन्हें छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया गया।विष्णुदेव साई आदिवासी समुदाय से हैं. उन्हें एक करिश्माई नेता के रूप में जाना जाता है. वह सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। वे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विष्णुदेव साई का प्रारंभिक जीवन
विष्णुदेव साई का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राम प्रसाद साई और माता का नाम जशमनी देवी है। इनका बचपन काफी संघर्ष में गुजर लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास और परिश्रम करते रहे। हम आपको बता दे कि विष्णुदेव आदिवासी समाज से संबंध रखते हैं और उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई प्रकार का काम किया है जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है।
विष्णुदेव साई का शिक्षा
उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ से प्राप्त की। उन्होंने भले ही उसे शिक्षा हासिल ना कि हो लेकिन उनके पास राजनीतिक सोच समझ बहुत ज्यादा है यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया है।
विष्णुदेव साई का परिवार
पिता | Mr. Ram Prasad Sai |
माँ | श्रीमती। जशमनी देवी |
भाई | ज्ञात नहीं है |
बहन | उल्लेख नहीं है |
धर्म | हिंदू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
विष्णुदेव साई का राजनीतिक करियर
विष्णुदेव साई 1990 के दशक से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। 1999 से 2014 तक वह रायगढ़ से सांसद पद पर रहे. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान, उन्हें केंद्र में मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और उन्होंने श्रम और रोजगार के साथ-साथ इस्पात राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
इसके बाद, उन्होंने स्वेच्छा से अपनी मंत्री भूमिका से इस्तीफा दे दिया। 2020 में उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका भी संभाली. 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद, उन्हें छत्तीसगढ़ के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया गया। अपने राजनीतिक कैरियर में वह निम्नलिखित पदों पर कार्य कर चुके हैं जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं
- 1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)
- 1999: 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए
- 1999-2000: सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति और सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण संबंधी समिति के पदों पर रह चुके हैं.
- 2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय
- 2004: 14वीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल) के लिए फिर से निर्वाचित, सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य
- 5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन समिति
- 2009: 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)
- 31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य समिति
- 2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)
- 9 नवंबर 2014: केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री
- 5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय
- 3 दिसंबर 2023: सदस्य, छत्तीसगढ़ विधान सभा
- 10 दिसंबर 2023 छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया
विष्णुदेव साई के बारे में कुछ रोचक तथ्य…
- वह एक आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
- वह एक करिश्माई नेता के रूप में जाने जाते हैं।
- वह सरल जीवन जीने में विश्वास रखते हैं।
- वह छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विष्णुदेव साई को मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया?
विष्णुदेव साई छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया है इसके पीछे की सबसे प्रमुख वजह है कि वह आदिवासी चेहरा है और छत्तीसगढ़ में 32% आबादी आदिवासी है ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा आदिवासी वोटो को अपनी तरफ करना चाहती है और सबसे महत्वपूर्ण बातें की भाजपा हमेशा आदिवासी जाति के लोगों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करती है यही वजह है कि उनका राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है और आदिवासी समाज की भी बहुत दिनों से मांगते की छत्तीसगढ़ में कोई आदिवासी व्यक्ति राज्य का मुख्यमंत्री बने
विष्णुदेव साई का कुल संपत्ति कितनी है
2023 के दौरान चुनाव आयोग में जमा किए गए एफिडेविट दिया था जिसके मुताबिक पास तीन करोड रुपए से अधिक की संपत्ति है। मुख्यमंत्री व उनके परिवार की कुल संपत्ति 3,80,81,550 रुपये है। इसके अलावा उन पर 65,81,921 रुपये का कर्ज भी उनके पास है और साथ में पास 3.5 लाख रुपये कैश है। उनके पत्नी के पास के 2.25 लाख रुपये कैश है पूरे परिवार के पास राशि 8.5 लाख नगद पैसा है।
साय के बैंक अकाउंट के संबंध में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उनके कई बैंकों में अकाउंट है। इसमें एक अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में है, जिसमें एक लाख रुपये, सीजी राज्य ग्रामीण बैंक अकाउंट में 82 हजार रुपये, एसबीआई में 15,99,418 रुपये और इंडियन बैंक अकाउंट में दो हजार रुपये उपलब्ध है। पत्नी के अकाउंट में 10.9 लाख रुपये जमा है।
वहीं छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री ने किसी भी तरह का निवेश शेयर, बॉन्ड्स, एनएसएस, पोस्टल सेविंग अभी मैं पैसा निवेश नहीं किया हालांकि उन्होंने लिक में कुछ पैसे लगाए हैं उनके पास 450 ग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी, 5 रत्ती की एक डायमंड रिंग है।
इन आभूषणों की रकम की बात करें तो ये लगभग 30 लाख रुपये की वैल्यू की पत्नी के पास 200 ग्राम सोना, तीन किलो चांदी है। उनके पास कोई प्राइवेट गाड़ी नहीं है हालांकि बल्कि दो ट्रैक्टर है, जिनकी कीमत 11 लाख रुपये है। उनके पास 58,43,700 रुपये की जमीन है, जो खेती योग्य है।
वहीं उनके पास नॉन एग्रीकल्चर लैंड भी है जिसकी कीमत 27,21,000 रुपये है। उनके पास एक कमर्शियल बिल्डिंग भी है जो 20,00,000 रुपये की है। उनके पास दो घर हैं जिनकी कीमत 1,50,00,000 रुपये है। उन्होंने दो प्रकार का लोन लिया है कृषि लोन और एक पर्सनल लोन
विष्णुदेव साई सोशल मीडिया लिंक्स
आपको यहां विष्णुदेव साई से जुड़े हुए सोशल मीडिया का लिंक अब आपको नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं जिसके माध्यम से आप उनसे संपर्क कर सकते हैं या उनके बारे में और भी ज्यादा जानकारी आप प्राप्त कर पाएंगे।
click here | |
click here | |
click here |
विष्णुदेव साई कौन हैं?
विष्णु देव साय को बीजेपी ने छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। उन्होंने कुनकुरी विधानसभा सीट से 25000 वोटो से जीत हासिल की है।
विष्णुदेव साई कौन सी जाति के हैं?
आदिवासी जाती के है।
विष्णुदेव साई की उम्र क्या है?
59 वर्ष (2023) के अनुसार
विष्णुदेव साई कहाँ के मुख्यमंत्री है?
विष्णुदेव साई छत्तीसगढ़ के है।
निष्कर्ष
उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया विष्णुदेव साई का जीवन परिचय आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी अगर आपका सुझाव या प्रश्न है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ सकते हैं उसका उत्तर हम आपको जरूर देंगे तब तक के लिए धन्यवाद, अगले लेख में मिलते हैं। अगले आर्टिकल में ऐसे में अगर आप बायोग्राफी संबंधी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क कर ले ताकि जब भी कोई बायोग्राफी संबंधित अपडेट जानकारी आएगी तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा।