भजन लाल शर्मा का जीवनी | Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi : जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि राजस्थान के 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला था। जिसके बाद राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा उसको लेकर काफी दिनों तक चर्चा का दौर चला  आखिर में पार्टी में भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया। हम आपको बता दे की भज नलाल शर्मा ने राजस्थान मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले लिया है और वह तेजी के साथ राजस्थान के विकास के कामों को गति दे रहे हैं।

भजन लाल शर्मा जमीन नेता है और संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव उनके पास हैं। यही वजह है कि लोगो के मन में भजन लाल शर्मा के जीवन परिचय के बारे में जानने की उत्सुकता तेजी के साथ बढ़ रही है कि भजन लाल शर्मा कौन है? प्रारंभिक जीवन शिक्षा परिवार कैरियर कुल संपत्ति सोशल मीडिया लिंक अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते हैं तो आज के आर्टिकल में Bhajan Lal Sharma Jeevan Parichay के बारे में जानकारी आपको प्रदान करेंगे आर्टिकल पर बने रहिएगा चलिए जानते हैं-: 

लाल शर्मा का जीवनी Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi
भजन लाल शर्मा का जीवनी | Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi

भजन लाल शर्मा का जीवनी 

वास्तविक नामभजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma)
पेशाराजनीतिज्ञ
जन्म की तारीख15 दिसंबर 1967
आयु55 वर्ष
राजनीतिक दलBhartiya Janta Party
चुनाव क्षेत्रSanganer
जन्म स्थानBharatpur, Rajasthan
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरBharatpur, Rajasthan
परिवारमाता, पिता
धर्महिन्दू धर्म
वैवाहिक स्थितिविवाहित
जातिBrahmin
पताJaipur, Rajasthan

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कौन हैं?

56 वर्षीय भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं। भजन लाल शर्मा लंबे समय से बीजेपी में कार्यरत हैं। भजन लाल शर्मा के पिता का नाम किशनलाल शर्मा है। भजन लाल शर्मा का निवास जयपुर में जवाहर सर्किल पर है। हालांकि भजन लाल मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं।  भजन लाल शर्मा आरएसएस नजदीकी माने जाते हैं और वह संगठन में भी काम कर चुके हैं।

अन्य पढ़े

बृज भूषण सिंह का जीवनी | Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi

मोहन यादव का जीवनी | Mohan Yadav Biography in Hindi

भजन लाल शर्मा का प्रारंभिक जीवन 

भजन लाल शर्मा का जन्म 15 दिसंबर 1966 को अटारी नदबई, भरतपुर, भारत में हुआ था। इनकी राशि धनु हैं। उनका बचपन काफी संघर्ष और कठिनाइयों में गुजारा है  लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है और लगातार प्रयास और परिश्रम करते रहे जिसका परिणाम आज उनको मिला है। आज राजस्थान जैसे बड़े राज्य का उनको मुख्यमंत्री बनाया गया है।

भजन लाल शर्मा का शिक्षा

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा स्नातकोत्तर हैं, उन्होंने राजनीति में एमए की पढ़ाई की है। भजन लाल शर्मा ने अपनी मास्टर डिग्री राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से प्राप्त की।

भजन लाल शर्मा परिवार 

संबंधनामपेशा
पिताKishan Swaroop Sharmaज्ञात नहीं
माँGomati Deviज्ञात नहीं
पत्नीगीता शर्माज्ञात नहीं
बड़ा बेटाAbhishek Sharmaपढ़ रहा है और प्राइवेट नौकरी करता है
छोटा बेटाKunal Sharmaचिकित्सक

राजनीतिक कैरियर

  • उन्होंने चार बार राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव के रूप में कार्य किया है।
  • 2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद, वह सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुने गए, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 मतों के अंतर से हराया।
  • 12 दिसंबर 2023 को, उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।

भजन लाल शर्मा के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • उनका जन्म और पालन-पोषण अटारी नदबई, भरतपुर, भारत में हुआ।
  • अपने कॉलेज के दिनों के दौरान, वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े।
  • उन्होंने 1990 में भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में एबीवीपी द्वारा आयोजित कश्मीर मार्च में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने 100 कार्यकर्ताओं के साथ उधमपुर तक मार्च किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
  • 1992 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान वह जेल भी गये. इसके बाद 1991-92 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई।
  • भजन लाल शर्मा ने 27 साल की उम्र में अटारी गांव से ग्राम प्रधान (सरपंच) का चुनाव लड़ा। वह 2000 से 2005 तक अटारी गांव के सरपंच रहे। उसके बाद 2010 से 2015 तक वह पंचायत समिति के सदस्य रहे।
  • उन्होंने अलग-अलग भूमिकाओं में विभिन्न पदों पर काम किया, जैसे भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई मंडल के अध्यक्ष, भाजयुमो में जिला मंत्री, भाजयुमो में तीन बार जिला अध्यक्ष चुने गए, भाजपा भरतपुर के जिला मंत्री, 2009 से भरतपुर के जिला अध्यक्ष रहे। 2014, 2014 से 2016 तक राजस्थान राज्य के उपाध्यक्ष और 2016 से राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
  • भजन लाल शर्मा राजस्थान बीजेपी के महासचिव रह चुके हैं और संगठन के प्रति वफादार माने जाते हैं।
  • वह तीन बार पार्टी के महासचिव रहे हैं।
  • कुशल वक्ता के रूप में जाने जाने वाले भजन लाल शर्मा अक्सर मंच पर पाए जाते थे।
  • वह राजस्थान बीजेपी के किसी भी बड़े आयोजन में मंच संचालक के तौर पर जिम्मेदारी संभालते थे।
  • भजन लाल शर्मा आरएसएस से जुड़े होने के अलावा छात्र संगठन एबीवीपी से भी जुड़े रहे हैं।
  • भजन लाल शर्मा ब्राह्मण समुदाय से आते हैं, जिनकी राजस्थान में आबादी 7% है।

भजन लाल शर्मा को क्यों बनाया गया मुख्यमंत्री 

आप सभी यह जरूर जानना चाहते होंगे कि भजन लाल शर्मा को क्यों बनाया गया मुख्यमंत्री तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भजन लाल शर्मा काफी समय से संगठन में कार्यरत रहे है। इसके साथ ही वह हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और शाह के बेहद करीबी और विश्वासपात्र है।

बीजेपी के राज्य महासचिव के रूप में कार्य करने के बाद यह संगठन के काफी लोकप्रिय और साफ सुथरी छवि वाले हैं। सके अलावा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के संपर्क में रहे हैं,यही कारण है कि भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री मनोनीत किया गया है.

भजन लाल शर्मा का कुल संपत्ति

राजस्थान के नए सीएम बने भजन लाल शर्मा की कुल संपत्ति की बात करें तो वह करोड़पति हैं और उनकी कुल संपत्ति 1.40 करोड़ रुपये है जबकि देनदारियां 35 लाख रुपये हैं। विधानसभा चुनाव में दिए गए संपत्ति के ब्यौरे से जुड़े हलफनामे के मुताबिक, राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा की कुल संपत्ति में से 1,15,000 रुपये नकद हैं, जबकि उनके पास करीब 11 लाख रुपये जमा हैं।

 विभिन्न बैंकों में खाते. उनके पास तीन तोला सोना है, जिसकी कीमत 1,80,000 रुपये है। उनके पास दो बीमा पॉलिसियां ​​एलआईसी और एचडीएफसी लाइफ हैं, जिनकी कीमत 2,83,817 रुपये है। इसके अलावा गाड़ियों की बात करें तो मुख्यमंत्री के नाम पर एक टाटा सफारी है, जिसकी कीमत शपथ पत्र में 5 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत 35,000 रुपये।

भजन लाल शर्मा सोशल मीडिया लिंक्स

फेसबुकBhajan Lal Sharma
ट्विटरBhajan Lal Sharma
इंस्टाग्रामBhajan Lal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन हैं ?

वर्तमान में भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री हैं। जो इस बार 14वें क्रम के मुख्यमंत्री है जिनका कार्यकाल 5 वर्षो ( 2023 – 2027) तक रहेगा।

भजन लाल शर्मा की उम्र कितनी है?

भजन लाल शर्मा की उम्र 2023 के मुताबिक 55 साल है।

वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन है?

वर्तमान में भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री हैं।

भजन लाल शर्मा कहाँ के मुख्यमंत्री हैं?

भजन लाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री है।

निष्कर्ष

उम्मीद करते है आपको भजन लाल शर्मा का जीवनी पसंद आया होगा। आप सब को ऐसे ही पॉलिटिशन के जीवनी पढ़ने में मन लगता है इस साइट पर आपको ढेरो ऐसे ही लोगो का जीवनी पढ़ने को मिलेगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख को शेयर जरूर करे।

Leave a Comment