बृज भूषण सिंह का जीवनी | Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi

Brij Bhushan Sharan Singh Biography in hindi: बृज भूषण सिंह आजकल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं इसके पीछे की वजह है कि हाल के दिनों में उनके ऊपर यौन शोषण के आरोप लगे हैं उसके कारण वह विवादों में आ गया है। हम आपको बता दें कि बृज भूषण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में ही महिला रेसलर ने आरोप लगाया था कि बृज भूषण सिंह उनका यौन शोषण करते हैं।

जिसके बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था और फिर उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है जिसके बाद दोबारा से राष्ट्रीय कुश्ती संघ का चुनाव संपन्न करवाया गया। जिसमें संजय सिंह को भारी बहुमत से कुश्ती संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।  इसके बाद फिर विवाद का दौर शुरू हुआ और महिला रेसलर ने कहा कि संजय सिंह बृज भूषण सिंह के करीबी हैं।

भूषण सिंह का जीवनी Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi
बृज भूषण सिंह का जीवनी | Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi

 जिसके बाद सरकार ने उनके अध्यक्ष पद को रद्द कर दिया है यही वजह है कि हर एक व्यक्ति का मन में सवाल आता है कि बृज भूषण सिंह कौन है? प्रारंभिक जीवन’ शिक्षा’ परिवार राजनीतिक करियर’ सोशल मीडिया लिंक’ कुल संपत्ति’ अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको   Brij Bhushan Sharan Singh Biography in hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे आर्टिकल पर बने रहेगा चलिए जानते हैं- 

बृज भूषण सिंह का जीवनी

नाम बृज भूषण शरण सिंह
निक नाम Bhushan Singh
पेशा राजनीतिज्ञ
पिछला कार्यालयलोकसभा के सदस्य
कार्यालय2014 से लोकसभा सदस्य
राजनीतिक दल           Bhartiya Janta Party, Samajwadi Party(from 2008-2014)
शिक्षा बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ में स्नातक
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामKetki Devi Singh
बच्चेPratik Bhushan Singh, Karan Bhushan Singh
आयु66 साल की उम्र
ऊंचाई5’5”
जन्म  की तारीख8 जनवरी 1957
जन्म स्थानगोंडा, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
कॉलेजDr. Ram Manohar Lohia Avadh University
पिता का नामLate Shri Jagdamba Sharan Singh
माँ का नामSmt. Pyari Devi Singh
राष्ट्रीयताभारतीय
कुल संपत्तिलगभग 17 करोड़ में

बृज भूषण शरण सिंह का प्रारंभिक जीवन

बृज भूषण शरण सिंह का जन्म 8 जनवरी, 1957 को गोंडा, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। बृज भूषण को बचपन से ही कुश्ती का शौक रहा है और इसी जुनून के चलते भूषण का नाम बाबरी मस्जिद को  को नष्ट करने वाले संदिग्ध 40 लोगों की सूची में भी शामिल किया गया था, 

जिसमें लाल कृष्ण आडवाणी भी शामिल थे। हालाँकि, बाद में अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था।

अन्य पढ़े

मोहन यादव का जीवनी | Mohan Yadav Biography in Hindi

बृज भूषण शरण सिंह का शिक्षा कहां तक हुई

उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंडा में श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज से 8वीं कक्षा तक की स्कूली शिक्षा पूरी की उन्होंने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अवध विश्वविद्यालय से विधायी कानून में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। जनवरी 2023 में, बृज भूषण शरण सिंह पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और कुछ अन्य सहित भारतीय महिला पहलवानों द्वारा मानसिक यातना और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। अवध विश्वविद्यालय ने भूषण को कानून में मास्टर डिग्री दिया गया है ।

बृज भूषण शरण सिंह का परिवार

पिता / माता का नामजगदम्बा सरन सिंह, प्यारी देवी सिंह
वैवाहिक स्थितिविवाहित
जीवनसाथीKetki Devi Singh
बच्चे/बच्चेShakti Sharan Singh, Prateek Bhushan Singh, Karan Bhushan Singh

बृज भूषण शरण सिंह की पत्नी

बृज भूषण शरण सिंह की पत्नी का नाम केतकी देवी सिंह है। वह उत्तर प्रदेश राज्य में गोंडा जिले के निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनका जन्म 3 जुलाई 1958 को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के बृजमनगंज में हुआ था । उन्होंने 11 मई 1980 को बृज भूषण शरण सिंह के साथ शादी की। उनके तीन बेटे और एक बेटी है।

बृज भूषण सिंह की राजनीतिक करियर

सियासत की शुरुआत एक छात्र नेता के तौर पर की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि वे लगातार 6 बार लोकसभा सांसद बन चुके हैं और साल 1999 के बाद अभी तक वर्तमान में भी एक चुनाव नहीं हारे हैं। आपको बता दे कि कॉलेज में बृज भूषण शरण सिंह ने छात्र संघ का चुनाव लड़ा था जिसके तहत वह छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे

1991 में वह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला निर्वाचन क्षेत्र से 10वीं लोकसभा सदस्य के लिए चुने गए। वह 1999 में फिर से उसी निर्वाचन क्षेत्र से 13वीं लोकसभा सदस्य के लिए चुने गए और 2004 में, वह फिर से भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा सदस्य के लिए चुने गए।

 20 जुलाई 2008 को वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। 2009 में, वह फिर से उसी राज्य के कैसरगंज जिला निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा सदस्य के लिए चुने गए। बाद में वह 16वें आम चुनाव से कुछ महीने पहले भाजपा में शामिल हो गए और वर्तमान में वह भाजपा से 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं।

 2016 में, उन्हें भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। इस पद पर रहने के बाद उन पर कई गंभीर आरोप लगे.वर्तमान में बृज भूषण कैसरगंज से लोकसभा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष (Wfi Chief Brij Bhushan Sharan Singh) है।

बृज भूषण शरण सिंह का विवाद 

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने दावा किया है कि कोच लड़कियों और महिला कोचों का यौन उत्पीड़न करते हैं। ये वो लोग हैं जो फेडरेशन के करीबी हैं। उन्होंने बताया कि WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है।

इसके लिए विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और अन्य लोग WFI के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे महासंघ को हटाकर नया महासंघ लाना चाहिए. इस महासंघ में हर स्तर पर गंदगी है।उन्होंने आगे कहा कि नए पहलवानों का भविष्य बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। इसके बाद बृज भूषण सिंह को इस्तीफा देना पड़ा था।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया था कमेटी के नेतृत्व में दोबारा से कुश्ती महासंघ का चुनाव हुआ।उस चुनाव में संजय सिंह को भारी बहुमत से कुश्ती का नया अध्यक्ष चुना गया’ लेकिन उनके नाम को लेकर भी पहलवानों में बहुत ज्यादा नाराजगी है। 

 उनका मानना था कि संजय सिंह बृज भूषण सिंह के करीबी हैं ऐसे में चुनाव पारदर्शी तरीके से नहीं हुए हैं और उसको लेकर दोबारा से उन्होंने आंदोलन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद साक्षी मलिक ने घोषणा की कि वह कुश्ती छोड़ रही है और फिर बजरंग पूनिया ने जो पद्म भूषण का अवार्ड मिला था ।

उसे उन्होंने सड़क पर रख दिया और कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करेगी हम इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे। इसके बाद खेल मंत्रालय ने संजय सिंह के चुनाव में जितने की मान्यता को रद्द किया और साथ में निर्देश दिए कि दोबारा से चुनाव होंगे लेकिन इसके लिए चुनाव कराने की जिम्मेदारी ओलंपिक संघ की होगी जो एक नई कमेटी गठन करेगी इस तरह बृज भूषण सिंह काफी विवादों में रहे हैं।

बृज भूषण शरण सिंह कुल संपत्ति 

बृज भूषण सिंह की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास आज के समय 17 करोड रुपए की संपत्ति बताई जा रही है। जिसमें कई प्रकार के उनके महंगे घर और जमीन शामिल है इसके अलावा हम आपको बता दें कि उनके पत्नी के नाम पर केवल 10 करोड रुपए के संपत्ति रजिस्टर है।

उनकी पत्नी भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं इसके अलावा बृज भूषण सिंह को महंगी गाड़ियों का भी शौकीन है। उनके पास फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो और फोर्ड जैसी गाड़ियां मौजूद है और इसके अलावा 50 से अधिक कॉलेज और स्कूल के भी मालिक हैं।

बृज भूषण शरण सिंह का सोशल मीडिया एकाउंट्स

InstagramClick here
TwitterClick here
FacebookClick here
LinkedInClick here

बृज भूषण शरण सिंह कौन है?

कैसरगंज से सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

बृजभूष का पूरा नाम क्या है?

बृजभूषण शरण सिंह है।

बृज भूषण शरण सिंह की आयु कितनी है?

बृज भूषण शरण सिंह की आयु 66 वर्ष है

बृज भूषण शरण सिंह की कुल संपत्ति क्या है ?

उनकी कुल संपत्ति 2 मिलियन डॉलर है।

बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी का क्या नाम है?

बृज भूषण शरण सिंह की पत्नी का नाम केतकी सिंह है।

पहलवान क्यों विरोध कर रहे हैं?

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया और और उनकी मांग है कि बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाये।

निष्कर्ष

उम्मीद करते है आपको बृज भूषण शरण सिंह का जीवनी पसंद आया होगा। आप सब को ऐसे ही पॉलिटिशन के जीवनी पढ़ने में मन लगता है इस साइट पर आपको ढेरो ऐसे ही लोगो का जीवनी पढ़ने को मिलेगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख को शेयर जरूर करे।

Leave a Comment