मोहन यादव का जीवनी | Mohan Yadav Biography in Hindi

MP CM Mohan Yadav Biography in Hindi : 11 दिसंबर, 2023 को मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में अधिकांश सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री घोषित किया। भोपाल में विधायक दल की बैठक के बाद ये फैसला आया। मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए सीएम बनेंगे हम आपको बता दें कि 15 दिसंबर 2023 को मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लिया है।

मोहन यादव जमीनी स्तर के नेता हैं उन्होंने पार्टी को मध्य प्रदेश में मजबूत करने में अपनी भूमिका अहम निभाई है और आरएसएस के काफी करीब माने जाते हैं। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि 2023 मध्य प्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 163 सीट प्राप्त हुई थी इसके बाद राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा उसको लेकर काफी दिनों तक मंथन चल फिर सेंट्रल लीडरशिप ने मोहन यादव को राज्य का मुख्यमंत्री घोषित किया मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग की संख्या अधिक है।

यादव की जीवनी Mohan Yadav Biography in Hindi
मोहन यादव की जीवनी | Mohan Yadav Biography in Hindi

ऐसे में बीजेपी ने उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग के लोगों को अपनी तरफ जोड़ने का काम किया है मोहन यादव एक साधारण से राजनेता है यही वजह के लोगों के मन में उनकी निजी जीवन के बारे में जानने की आवश्यकता तेजी के साथ बढ़ रही है कि मोहन यादव कौन है प्रारंभिक जीवन शिक्षा राजनीति करियर कुल संपत्ति अगर आप पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहिएगा चलिए जानते हैं-

मोहन यादव की जीवनी

एमपी के सीएम का नामडॉ मोहन यादव
चुनाव क्षेत्रदक्षिण उज्जैन
राज्यमध्य प्रदेश
के पास यह पद हैमध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री
जन्म की तारीख25 मार्च 1965
मोहन यादव उम्र58 वर्ष
जाति या वर्गयादव वंश
पिछला पदमप्र मंत्रिमंडल में मंत्री
मोहन यादव नेट वर्थ42 करोड़ रुपये
मोहन यादव ऋण9 करोड़ रुपये
मोहन यादव की पत्नी का नामसीमा यादव
मोहन यादव पेशाराजनेता, व्यवसायी, वकील
एमपी सीएम योग्यताबीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए और पीएचडी

मोहन यादव का प्रारंभिक जीवन

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन मध्य प्रदेश में हुआ था। उनका बचपन काफी साधारण परिवार में गुजारा है लेकिन जब वह कॉलेज में पढ़ाई क्या करते थे। तभी से उन्होंने राजनीतिक में प्रवेश कर लिया था और उनका मकसद जनता की सेवा करना था इसलिए उन्होंने तय किया कि वह राजनीतिक में जाएंगे बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि मोहन डॉक्टर मोहन यादव मध्य प्रदेश कुश्ती संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उनके पास मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष का भी पद है हाल के दिनों मे राष्ट्रीय कुश्ती फाउंडेशन का चुनाव हुआ था जिसमें मोहन यादव सम्मिलित हुए थे लेकिन उन्हें हारन का सामना करना पड़ा था. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं.  उन्होंने अपने competitor को 13000 के अधिक vote से हराया है।

मोहन यादव की शिक्षा

डॉ. मोहन यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा उज्जैन के प्राथमिक विद्यालय से की थी उसके बाद डॉ. मोहन यादव ने विक्रम विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी की।इसके बाद उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की और लॉ ग्रेजुएट बन गए।फिर उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय से एमबीए किया और कोर्स पूरा किया। अंततः उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री पूरी की और डॉक्टर बन गये।

मोहन यादव का परिवार

पिता कापूनम चंद्र यादव
माता का नामज्ञात नही
पत्नी कासीमा यादव
बच्चों का नामदो पुत्र और एक पुत्री

मोहन यादव का राजनीतिक कैरियर

मोहन यादव के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो उनका करियर काफी बड़ा और व्यापक रहा है 11 दिसंबर, 2023 को डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बने। डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले वह मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. इसके साथ ही वे ‘मध्य प्रदेश कुश्ती संगठन’ के प्रदेश अध्यक्ष और ‘मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ’ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। मोहन यादव तीसरी बार उज्जैन दक्षिण से विधायक बने हैं।

वह 2013 से लगातार विधायक हैं और अब उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है. वह जुलाई 2020 से 2023 तक राज्य के शिक्षा मंत्री भी रहे। 1982 में मोहन यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। फिर उन्होंने 1993 से 1995 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में काम किया। इसके बाद 1997 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

शिक्षा की बात करें तो मोहन यादव ने ग्रेजुएशन में ‘बैचलर ऑफ साइंस’ और ‘बैचलर ऑफ लॉ’ किया है। इसके बाद उन्होंने ‘मास्टर ऑफ आर्ट्स’ और ‘मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ किया। फिर उन्होंने “पीएचडी” की। डॉ. मोहन यादव काफी पढ़े-लिखे और समझदार नेता हैं। मोहन यादव निम्नलिखित प्रकार के राजनीतिक पदों पर रह चुके हैं जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं-

  • 1982: माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव
  • 1984: माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उज्जैन के नगर मंत्री
  • 1988: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उज्जैन के विभाग प्रमुख
  • 1988: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्य प्रदेश के सह मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
  • 1989-1990: राज्य इकाई के मंत्री परिषद्
  • 1991-1992: राष्ट्रीय परिषद मंत्री
  • 1993-1995: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मंत्री, उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह, संयम भाग नगर कार्यवाह
  • 1996: ब्लॉक कार्यवाही और शहर कार्यवाही मंत्री
  • 1998: पश्चिमी रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदष्य
  • 2002-2003: विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की कार्यकारी परिषद के सदस्य और नगर जिला महासचिव
  • 2004: भाजपा की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य और सिंहस्थ, मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य
  • 2004-2010: विकास प्राधिकरण, मध्य प्रदेश के प्रमुख
  • 2008: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रमुख
  • 2011-2013: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री
  • 2013: उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गये
  • 2013-2016: अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक
  • 2018: उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में फिर से चुने गए
  • 2 जुलाई 2020: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने
  • 2023: उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गय

मोहन यादव सोशल मीडिया लिंक

FacebookMohan Yadav
TwitterMohan Yadav
InstagramMohan Yadav
YouTube Update Soon

मोहन यादव की कुल संपत्ति

डॉ. मोहन यादव की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है जिसमें उनके 14 करोड़ के कृषि जमीन एक करोड़ का फ्लैट इत्यादि और भी संपत्ति इसमें सम्मिलित है उनके पास बंदूक भी है इसका लाइसेंस उनके पास है।

मोहन यादव के बारे में रोचक जानकारी

  • मोहन यादव मध्य प्रदेश के नये 19वें मुख्यमंत्री हैं। मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं।
  • मोहन यादव की उम्र वर्तमान में 2023 में 58 वर्ष है।
  • डॉ. मोहन यादव से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे।
  • मोहन यादव 2013 से लगातार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बनते आ रहे हैं।
  • उज्जैन में विकास के लिए उन्हें ‘एन क्रिटिक्स ऑर्गनाइजेशन शिकागो’ और ‘एजेंसी एन इंटरनेशनल फाउंडेशन’ द्वारा ‘महात्मा गांधी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
  • पर्यटन के सतत विकास के लिए डॉ. मोहन यादव को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

मोहन यादव कांटेक्ट डिटेल्स

AddressApna Channel, Near S S Hospital, Ujjain MP, Ujjain, India, Madhya Pradesh
Phone/Mobile Number094250 92255
Email IDdrmohanyadav51@gmail.com

मोहन यादव कौन हैं?

मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए सीएम हैं।

मोहन यादव नेट वर्थ क्या है?

मोहन यादव की कुल संपत्ति 42 करोड़ रुपये है।

मोहन यादव की पत्नी का नाम क्या है?

मोहन यादव की पत्नी का नाम श्रीमती सीमा यादव है।

मोहन यादव के बेटे का नाम क्या है?

मोहन यादव के बेटे का नाम वैभव यादव है।

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया मोहन यादव का जीवन परिचय आपको पसंद आया होगा आर्टिकल से जुड़ा कोई भी अगर आपका सुझाव या प्रश्न है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ सकते हैं उसका उत्तर हम आपको जरूर देंगे तब तक के लिए धन्यवाद और मिलते हैं। अगले आर्टिकल में ऐसे में अगर आप बायोग्राफी संबंधी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क कर ले ताकि जब भी कोई बायोग्राफी संबंधित अपडेट जानकारी आएगी तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

Leave a Comment